गुलाबपुरा: गांधी शिक्षण समिति अध्यक्ष महावीर लढ़ा ने सादगी से मनाया 70वां जन्मदिन, बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Published On:

Date:

गुलाबपुरा: गांधी शिक्षण समिति अध्यक्ष महावीर लढ़ा ने सादगी से मनाया 70वां जन्मदिन, बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। गांधी शिक्षण समिति के प्रबंधक और प्रसिद्ध बालाजी भक्त महावीर लढ़ा ने अपना 70वां जन्मदिवस पूरी सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने शहर के ऐतिहासिक श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर (बालाजी चौक) में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धा और सम्मान का संगम

​महावीर लढ़ा ने मंदिर पहुँचकर श्री बालाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की और महंत पवन दास वैष्णव से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिवार की ओर से लढ़ा का माला एवं सिरोपा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगलकामना की।

शहर के गणमान्य जनों ने दी शुभकामनाएँ

​लढ़ा के 70वें जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा रहा। शुभकामनाएँ देने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:

  • चेतन पेशवानी (पूर्व पालिका चेयरमैन)
  • मधुसूदन पारिक (कांग्रेस नगर अध्यक्ष)
  • रामदेव खारोल, राजकुमार जैन
  • एडवोकेट फिरोज खांन, कैलाश जोशी

​सभी अतिथियों और शुभचिंतकों ने गांधी शिक्षण समिति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Related News