वैष्णव वैरागी समाज चौमालीसा द्वितीय संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन मे 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मे।
====
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव ) वैष्णव बैरागी समाज चौमालीसा द्वितीय संस्थान कादेड़ा के तत्वावधान में प्रथम आदर्श निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन पंचमुखी पैलेस मे आयोजित हुआ, जिसमे 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन समिति अध्यक्ष गोपालदास वैष्णव (खवास) ने बताया कि उक्त आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया, जिसमें वर-वधू पक्ष से किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया गया। कार्यक्रम में देशभर से पधारे संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में सिगड़ापीठ अहमदाबाद के जगद्गुरु रामानंदाचार्य पद प्रतिष्ठित स्वामी श्री वैदेही बल्लभ देवाचार्य महाराज, श्री केवलारामाचार्य (कुबाजी) गादीपति, झीतड़ा (पाली) के द्वारापीठ के महंत वासुदेवाचार्य महाराज तथा काशी के पातालपुरी पीठाधीश्वर नरहर्यानंद महाराज सहित अनेक संत शिरोमणि शरीक हुए । शनिवार को प्रातः 8 बजे सभी वर वधुओ की निकासी शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई व 9:15 बजे तोरण की रस्म अदायगी की गई एवं वरमाला के कार्यक्रम के बाद पंडितो द्वारा अभिजीत मुहूर्त में पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न करवाया गया। इसके बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया, जिसमे अतिथियों व संस्थान, आयोजको द्वारा वर वधु जोडो को आशीर्वाद प्रदान किया। संस्थान अध्यक्ष महावीर प्रसाद वैष्णव ने बताया कि नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री भेंट की गई, जिसमें वस्त्र, फर्नीचर, घरेलू उपयोग की सामग्री एवं आभूषण शामिल हैं। विवाह सम्मेलन मे अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुन्दर वैष्णव हरिद्वार, उमाशंकर वैष्णव बिजौलिया, खुशीराम वैष्णव, पूर्व सरपंच आशाराम वैष्णव, उपाध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव (चांदमा), घनश्याम वैष्णव, मनोहरदास खवास, बंशीदास देवपुरा, बजरंग वैष्णव (कंवरपुरा), मुकेश खवास, ओमप्रकाश गुलगांव सहित अजमेर, किशनगढ़, विजयनगर , ब्यावर, सरवाड़, केकड़ी सहित वैष्णव समाज की विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं गणमन्यजन, महिलाये, युवा लोग मौजूद थे।
वैष्णव वैरागी समाज चौमालीसा द्वितीय संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन मे 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मे।
Leave a comment
Leave a comment


