शाहपुरा–बनेड़ा में गूंजा “बदलता राजस्थान” का नारा, विधायक बैरवा ने दिखाई रथ यात्रा को हरी झंडी
दो वर्ष की उपलब्धियाँ गांव-गांव तक पहुँचाने का अभियान
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
राजस्थान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित “बदलता राजस्थान, हमारा राजस्थान” अभियान के अंतर्गत आयोजित रथ यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को शाहपुरा–बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया। इस दौरान क्षेत्र में “बदलता राजस्थान” के नारों के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक डॉ. बैरवा ने ग्राम पंचायत मुख्यालय चमनपुरा (बनेड़ा) से हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना किया। रथ यात्रा चमनपुरा से प्रारंभ होकर महुआ खुर्द, खेड़लिया, बबराना होते हुए बनेड़ा पहुँचेगी, जहाँ रात्रि विश्राम किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सीधे जनता तक पहुँचाई जा रही है।
कार्यक्रम में राजाधिराज गोपाल चरण सिंह, एसडीएम श्रीकांत व्यास, बनेड़ा प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह, शिवांगी कानावत, जिला मंत्री राजेन्द्र बोहरा, बनेड़ा मंडल अध्यक्ष अशोक चेचानी, रायला मंडल अध्यक्ष परमेश्वर पारीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रद्युमन सिंह, शंकर जाट (डीआर), लक्ष्मी लाल सोनी, रथ यात्रा संयोजक कैलाश धाकड़, सहसंयोजक महावीर सैनी, राजमल माली, कैलाश माली, सरपंच प्रतिनिधि दामोदर गुर्जर, कमलेश भंडारी, ईश्वर सिंह कानावत, सांवर सेन, प्रहलाद बैरवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
रथ यात्रा के शुभारंभ को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इसे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने वाला प्रभावी माध्यम बताया।
✍️ मोनू सुरेश छीपा


