धानेश्वर वैष्णव समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बने गोपाल वैष्णव उम्मेदपुरा।
====
_गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) निकटवर्ती धानेश्वर में वैष्णव समाज सेवा समिति के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए गोपाल वैष्णव उम्मेदपुरा। वैष्णव समाज सेवा समिति धानेश्वर की बैठक आयोजित हुई, जिसमे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से गोपाल वैष्णव, निवासी उम्मेदपुरा को समिति के अध्यक्ष पद पर चुना गया।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद गोपाल वैष्णव ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, सेवा कार्यों और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब व जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा समाज में समरसता बनाए रखने को प्राथमिकता देने की बात कही।
समिति के सदस्यों एवं समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में वैष्णव समाज सेवा समिति धानेश्वर नई ऊंचाइयों को छुएगी। इस दौरान धानेश्वर समिति के पदाधिकारी, गणमान्यजन सहित लोग मौजूद थे।
धानेश्वर वैष्णव समाज सेवा समिति के अध्यक्ष बने गोपाल वैष्णव उम्मेदपुरा।
Leave a comment
Leave a comment


