गांधी विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी विधालय मे
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । गांधी शिक्षण समिति के प्रबंधक व पार्षद महावीर प्रसाद लढा, लाल साहब सिंह इत्यादि ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गांधी जी ने देश की आजादी के लिए भारतीय लोगों को प्रेरित किया उन्होंने अहिंसा परमो धर्म का मार्ग बताया जिससे आजादी मिली। स्काउट मास्टर लाल साहब सिंह द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना व गांधी जी का प्रिय भजन” वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीर पराई जाने रे” प्रस्तुत किया गया। अवसर पर स्टाफ के राकेश शर्मा, सूर्य प्रकाश गर्ग, जितेंन्द्र आँचलिया, घीसू जाट व गाँधी विद्यालय एनसीसी ट्रूप मौजुद था।
गांधी विद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीद दिवस मनाया
Leave a comment
Leave a comment


