शाहपुरा न्यूज़: भगवान विश्वकर्मा जयंती शोभायात्रा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा।
शाहपुरा नगर में आज निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती जांगिड़ समाज द्वारा बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
त्रिमूर्ति चौराहे पर हुआ भव्य अभिनंदन
शोभायात्रा जब नगर के त्रिमूर्ति चौराहे पर पहुँची, तो वहां नगर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने समाज की खुशहाली की कामना की।
इन कांग्रेस पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस का मजबूत कुनबा साथ नजर आया। इस मौके पर:
- नगर कांग्रेस महामंत्री ओम सिंधी, उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा।
- वरिष्ठ नेता पुखराज जोशी, लादू राम खटीक, भैरू लाल खटीक।
- पूर्व पार्षद नाथु कोली, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर।
- यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक।
- विक्की खान, युवा नेता अंकुश माली, शाहरुख खान, कुलदीप सिंह और चरण दास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी उपस्थित जनों ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना करते हुए नगर की सुख-समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मांगा। जांगिड़ समाज के पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत का आभार व्यक्त किया।


