शाहपुरा: कहार समाज का विशाल रक्तदान शिविर 14 फरवरी को, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने किया पोस्टर विमोचन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। नगर के कहार समाज नवयुवक मंडल द्वारा श्री राम जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य पर आगामी 14 फरवरी 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य की तैयारियों को लेकर शनिवार को शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने शिविर के पोस्टर का विधि-विधान से विमोचन किया।
विधायक की अपील: “रक्तदान ही महादान है”
पोस्टर विमोचन के दौरान विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने समाज के युवाओं के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है।” विधायक ने क्षेत्र के युवाओं से 14 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
शिविर का समय और स्थान
नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजू कहार ने जानकारी देते हुए बताया कि:
- तारीख: शनिवार, 14 फरवरी 2026
- स्थान: कहार समाज पंचायत भवन, उदयभान गेट, शाहपुरा
- समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
विमोचन के दौरान ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सुगंधी, जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, महामंत्री राजाराम पोरवाल और पार्षद दुर्गा लाल कहार विशेष रूप से मौजूद रहे।
वहीं, नवयुवक मंडल की ओर से अध्यक्ष राजू कहार, उपाध्यक्ष शिवराज कहार, बूथ अध्यक्ष राजू कहार, भैरू कहार, देवकिशन, दिनेश कहार, नंद लाल, खाना, राजू, गणेश कहार सहित समाज के कई प्रबुद्धजन और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


