भीलवाड़ा: मोदी सरकार ने बदली महिलाओं के प्रति सोच, ‘हर बूथ महिला मजबूत’ अभियान का भीलवाड़ा से आगाज — राखी राठौड़
भाजपा महिला मोर्चा लाभार्थी संवाद: राखी राठौड़ और प्रशांत मेवाड़ा ने किया संबोधित
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा।
भाजपा जिला संगठन एवं महिला मोर्चा के सानिध्य में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में ‘महिला लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ रहीं, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की।
अर्थव्यवस्था की ‘ग्रोथ इंजन’ हैं महिलाएं: राखी राठौड़
संवाद को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने महिलाओं के प्रति नजरिया बदला है। उन्होंने कहा, “आज की महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था की ग्रोथ इंजन हैं। ‘लखपति दीदी’ योजना के माध्यम से महिलाएं अब रोजगार मांगने वाली नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली बन रही हैं।”
राठौड़ ने बजट का जिक्र करते हुए बताया कि पिछले बजट में महिला उत्थान के लिए 6% राशि आरक्षित थी, जो पिछले वर्षों की तुलना में 37% अधिक है। उन्होंने ‘हर बूथ महिला मजबूत’ अभियान का आगाज करते हुए कहा कि अब हर बूथ पर 11 महिला कार्यकर्ताओं की टीम पार्टी के विजन और राष्ट्र निर्माण की भावना को घर-घर पहुंचाएगी।
परिवारवाद नहीं, सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिले टिकट: जिलाध्यक्ष मेवाड़ा
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने महिलाओं को शक्ति का रूप बताते हुए कहा कि भाजपा सत्ता और संगठन दोनों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि आगामी चुनावों में टिकट केवल सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को ही दिया जाना चाहिए, न कि किसी नेता या परिवार की महिला को। मेवाड़ा ने हाल ही में आयोजित स्वदेशी मेले की सफलता के लिए महिला मोर्चा की सराहना की।
नारी शक्ति वंदन और 50% आरक्षण की बात
राखी राठौड़ ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (33% आरक्षण) के लिए मोदी सरकार का आभार जताया, साथ ही महिलाओं की प्रतिभा को देखते हुए भविष्य में 50% भागीदारी की उम्मीद जताई। उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार की नीतियों को अंतिम छोर तक पहुँचाने का आह्वान किया।
भव्य स्वागत और सम्मान
प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पहली बार भीलवाड़ा आगमन पर राखी राठौड़ का तलवार, शील्ड, राधा-कृष्ण की तस्वीर, और शॉल-दुपट्टा पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन इंदु बंसल एवं सावित्री शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अतिथि एवं पदाधिकारी
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी के अनुसार, इस अवसर पर:
पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया , पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर।
प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत (युवा मोर्चा), अंजू मिश्रा, पिंकी मान्डावत।
संभाग प्रभारी वनिता जेमन, जयपुर जिलाध्यक्ष अनुराधा कचोलिया।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल, मंजू चेचानी, आरती कोगटा, ललिता कंवर।
लाभार्थी संवाद सहसंयोजक नेहा नागर, अभिश्रुत्रा सोलंकी, रागिनी गुप्ता, मीनाक्षी नाथ, सुमित्रा पोरवाल, रेखा शर्मा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


