ब्रेकिंग: भीलवाड़ा की मधुबाला महाजन अब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बिखेरेंगी अभिनय का जलवा, निभाएंगी ‘मौसी’ का किरदार
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली भीलवाड़ा की मधुबाला महाजन अब देश के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के माध्यम से घर-घर में अपनी पहचान बनाएंगी। अपनी प्रशासनिक और राजनीतिक पारी के बाद अब वे अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं।
शिक्षा विभाग से अभिनय तक का सफर
मधुबाला महाजन की पृष्ठभूमि शिक्षा के क्षेत्र से रही है, जहाँ उन्होंने कई वर्षों तक सरकारी सेवाएं दीं। शिक्षा विभाग से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश किया था। 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान भीलवाड़ा की राजनीति में वे एक चर्चित चेहरा बनकर उभरी थीं।
लोकप्रिय शो में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबाला जी अब दर्शकों को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘मौसी’ के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। उनकी इस नई उपलब्धि पर भीलवाड़ा और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
“राजनीति और सामाजिक सेवा के बाद अब अभिनय के क्षेत्र में भीलवाड़ा का नाम रोशन करना एक गर्व की बात है।”


