बजट 2026: भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय पर गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, जिलाध्यक्ष मेवाड़ा बोले- यह राष्ट्र निर्माण का दस्तावेज
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 1 फरवरी 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 का भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य लाइव प्रसारण किया गया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ बजट सुना और इसे देश के भविष्य को संवारने वाला ‘ऐतिहासिक दस्तावेज’ करार दिया।
वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ प्रसारण
बजट प्रसारण के दौरान पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया और पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर का सान्निध्य रहा। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने बजट की हर बड़ी घोषणा पर उत्साह व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 2047 के ‘विकसित भारत’ की आधारशिला है।
बजट के प्रमुख आकर्षण और भाजपा की प्रतिक्रिया
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि उपस्थित पदाधिकारियों ने बजट को ‘सर्वस्पर्शी’ और ‘भविष्योन्मुखी’ बताया। बजट में मिडिल क्लास को राहत, MSME के लिए विशेष प्रावधान और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने जैसे फैसलों की सराहना की गई।
ये प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा की एकजुटता देखने को मिली, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल थे:
- संगठन: जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, प्रहलाद त्रिपाठी, गोपाल तेली।
- महिला एवं मोर्चा नेतृत्व: मंजू चेचाणी, आरती कोगटा, ज्योति आशीर्वाद, मंजू पालीवाल।
- प्रमुख कार्यकर्ता एवं विशेषज्ञ: कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, पंकज मानसिंहका, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, महावीर समदानी, सीएस रागिनी गुप्ता, महेंद्र नायक, बाबूलाल आचार्य।
- समिति एवं मीडिया: अजय नौलखा, राहुल ग़ग्गड़, महादेव बाहेती, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल और मुकेश चेचाणी।



