महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विधालय मे वार्षिकोत्सव आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)हुरडा महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच हुरड़ा शायरी देवी जाट, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य मिश्रीलाल बलाई, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर मेवाड़ा,सहकारी समिति के अध्यक्ष गजराज जाट,पूर्व सरपंच सूरजमल यादव, समाजसेवी एवं भामाशाह रतनलाल काबरा, शिक्षा विद कालू लाल भांबी,शिक्षा विद शांतिलाल जीनगर, हिंदुस्तान जिंक सीएसआर प्रतिनिधि जसराज रेगर, हुक्मीचंद जाट, ओमप्रकाश दायमा,रणजीत जाट, प्रधानाध्यापक सत्येन्द्र गर्ग आदि अतिथि मौजूद रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रीमा मीणा ने की l प्रधानाचार्य एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया l मुख्य अतिथि सरपंच शायरी देवी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई का महत्व बताते हुए अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दीl विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर मेवाड़ा ने भरोसा दिलाया कि विद्यालय से संबंधित जो भी कार्य होंगे उनको मिलकर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा l विशिष्ट अतिथि गजराज जाट ने विद्यार्थियों को मेहनत करने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया l विशिष्ट अतिथि सूरजमल यादव एवं कालूराम जी भांबी ने 10 वीं 12 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पारितोषिक की घोषणा की l शिक्षाविद कालूराम भाभी ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधित टिप्स दिएl प्रधानाचार्य रीमा मीणा नें 5100 रुपये एवं शांतिलाल जीनगर ने ₹1100 की राशि भेंट कीl विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई l प्रधानाचार्य रीमा मीणा ने विद्यालय का प्रतिवेदन एवं वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया व्याख्या नम्रता शर्मा ने कक्षा 12 के सभी बच्चों को पारितोषिक प्रदान किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ रविकांत प्रजापत, सुनील यादव,राम सिंह, धनराज पुरी, घनश्याम सिंह राठौड़, गुलाबचंद जीनगर उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक वफात मोहम्मद ने कियाl प्रधानाचार्य रीमा मीणा ने सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया l
महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विधालय मे वार्षिकोत्सव आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


