माधव बस्ती मे हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर की माधव बस्ती का हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ । हिंदू सम्मेलन में उखाड़ पछाड़ बालाजी मोती नगर कॉलोनी में माधव बस्ती के आम नागरिक और मातृशक्ति ने भाग लिया । हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत श्री सत्यनारायण जी त्यागी एवं मुख्य वक्ता विनोद कुमार बेरवा रहे। संत श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि हिंदू समाज को बढ़ाने का काम हम सभी हिंदुओं का है हम सभी को मिलकर हिंदू समाज को आगे बढ़ाना है । मुख्य वक्ता विनोद कुमार बेरवा में बताया कि किस प्रकार हमारा भारत देश का गौरवशाली इतिहास रहा प्राचीन समय में हिंदू समाज पर कितने ही प्रहार हुए । लेकिन हिंदू समाज कभी टूटा नहीं हिंदू समाज आज एक होकर उन सभी शक्तियों से लड़ रहा है । मुख्य वक्ता ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलनों के माध्यम से आज पूरे देश भर में हिंदुओं में एकता देखने को मिली और हिंदू समाज जगह जगह पर हो रहे हिंदू सम्मेलनों में एक साथ एकजुट खड़ा हुआ है । हनुमान चालीसा और भारत माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
माधव बस्ती मे हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ।
Leave a comment
Leave a comment


