पीएम श्री बालिका विधालय मे विभिन्न कार्यक्रम विधायक सांखला के आतिथ्य मे हुए आयोजित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय पीएम श्री रा बा. उ मा.वि में वार्षिकोत्सव एवं, पुरस्कार वितरण समारोह एवं कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विधायक जब्बर सिंह सांखला व अध्यक्षता संयुक्त निदेशक अजमेर महावीर प्रसाद शर्मा ने की ! विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता करतार सिंह राठौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान कृष्णसिंह राठौड़, लोकेश सिंह चारण विधि सलाहकार RSWM, एडवोकेट प्रदीप रांका, शिवकुमार टेलर, कृष्णपाल सिंह राठौड़ (ACBO) रहे । प्रधानाचार्या श्रीमती मैना चारण ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस शाला में 482 छात्राएँ अध्ययनरत है। तथा पिछले वर्ष का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 5 छात्राएँ गार्गी पुरस्कार व 6 छात्राएँ बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार की पात्र रही। हर्षिता माली ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तनुजा बैरवा ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया । तथा सात छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। गाईड एवं इको क्लब की 32 छात्राए सत्र पर्यन्त देती रही। विधायक सांखला द्वारा 5 कक्षा कक्ष व संविधान क्लब का लोकार्पण किया गया। पीएम श्री इन्टीग्रेटेड फण्ड से बने 72.31 लाख के कक्षा कक्षो का उद्घाटन किया गया ।102 छात्राओं को साइकिल वितरण की गयी। जिसका आधार ‘सत्र 2025-26 का नामांकन है। विद्यालय में चल रहे दोनों ट्रेड में 63 छात्राओं को कौशल किट का वितरण किया गया ।, विभिन्न छात्राओं द्वारा सत्र पर्यन्त्त आयोजित प्रतियोगिताओं में ELC भाग लेने हेतु पुरस्कृत किया गया। स्थानीय विद्यालय की को सम्पूर्ण आसीन्द विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नोडल अधिकारी मैना कुमारी चारण को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला कलेक्टर भीलवाड़ा द्वारा आयोजित नवाचार पायलट प्रोजेक्टर गणितीय दक्षता एवं कौशल अभिवर्धन कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य के लिए हुरडा ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ UCEO के रुप में स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य को 6 फरवरी 2026 को सम्मानित किया गया। लोकेश चारण ने एक ओजस्वी कविता के प्रस्तुत की। विधायक सांखला के द्वारा 63.20 लाख रुपये के 5 कक्षा कक्षा 17 लाख रुपये का टीनशेड निर्माण की घोषणा की गयी। विधायक सांखला ने आश्वासन दिया कि इस भवन को जनीदोष कर इसके स्थान पर एक महाविद्यालय जैसा भवन निर्मित किया जाएगा। संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों को अर्पणा पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर भामाशाहो को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अन्त में वरिष्ठ अध्यापक सुरेन्द्र कुमार धूसर ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्णा पारीक व सुरेन्द्र कुमार धूसर ने किया इस अवसर पर शाला परिवार से शिमला नागला, सुनिता झासडिया, नीलम वर्मा, लालचन्द टेलर, निरमा सैनी, आरती वैष्णव, रेखा शर्मा उपस्थित रहे ।
पीएम श्री बालिका विधालय मे विभिन्न कार्यक्रम विधायक सांखला के आतिथ्य मे हुए आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


