पाँच वर्षों में नगरपालिका को चैयरमैन ने बनाया नरकपालिका= धनराज गुर्जर
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
खारी नदी, के तट, रेल्वे लाईन, नेशनल हाईवे के सहारे बसा छोटा सा सुन्दर शहर जहा पूजनिय संत गुलाब बाबा महावीर दास जी महाराज, पन्नालाल जी महारासा. का आर्शीवाद इस धरा पर रहा। जहाँ राजनैतिक द्वेषता भेदभाव ईर्ष्या कभी नही रही। परन्तु इस कार्यकाल में अध्यक्ष ने भेदभाव उचनिच, ईष्या ही रखी। शहर में आवश्यक कोई विकास कार्य एवम् सामाजिक सरोकार नहीं निभाया, पाँच वर्षों में हमारे द्वारा कराये गये 2015 से 2020 तक शहर में स्वागत द्वार शहर के चारो और, डबल रोड, डिवाईडरङ सर्कल, मन्दिरो, समाजो, आंगनबाडियो व स्कुलो में बनाये गये भवनों में व महापुरूषो की मुर्तियो पर भी मरम्मत, रंगाई पुताई भी नही करा पाये। हमारे द्वारा चलाई गई जन-हित की योजनाए बच्चो को कॉपी-किताब, युनिफार्म, वृद्धजन सम्मान समारोह, दुर्घटना, मृत्यु पर आर्थिक सहायताव उत्तीर्ण बच्चो को आर्थिक पुरस्कार, पानी के बिल निःशुल्क, धार्मिक यात्राए करवाना, पूरे शहर के विद्यार्थियो का बीमा करवाना जैसी कई योजनाओ को बन्द किया गया। शहर में सफाई व्यवस्था व मन्दिरो में परम्परागत, रंगाई पुताई सजावट को भी बन्द किया। नगरपालिका मे पट्टे, नल-विजली, निमार्ण विक्रय एनओसी नामान्तरण आदि फाईलो पर हस्ताक्षर नही किये। जिससे शहर की जनता नगरपालिका के चक्कर काटती रही। एवम खून के ऑसू रोती रही। केवल दशहरा मेला एवम दिपावली के सजावट में एवम कार्यक्रम में बिना टेण्डर के करोडो रूपये का जमकर भ्रष्टाचार कर पाँच वर्षो में नगर पालिका भेट चढी रही।
पॉच साल में एक भी बजट मिंटीग नही की गई। जब से नगरपालिका बनी तब से आज तक पहला उदाहरण है कि पालिका अध्यक्ष द्वारा एक भी बजट बोर्ड मिटींग नही की व चर्चा करना ठीक नहीं समझा, बजट बैठक के सदन के पटल पर किये हुये भ्रष्टाचार की फाईलो को मंगा कर उस पर चर्चा करनी थी, जिसके डर से मिटींग नही बुलाई। जो इतिहास में सबसे कमजोर एवम भ्रष्ट के कार्याकाल के रूप में जनता एवम जन प्रतिनिधि देखती है। हमने नदी में रोड बनाये पालिका अध्यक्ष में अपनी जमीन पर रोड बनाये। पाँच वर्षों में जंहा पर आबादी है वहा पर नगरपालिका द्वारा रोड नालिया नही बना कर सरकार के द्वारा आये सडक मरम्मत के करोडो रूपये का अपनी निजी कॉलोनियो के चारो तरफ व अपनी जमीने के पास जंगलो में रोड बनाकर करोडो रूपये का सरकार एवम जनता के पैसो का दुरूपयोग किया एवम अपनी प्राँपोटीयो के भाव बढाने के लिये अपना निजी हक स्वार्थ को पूरा करने का कार्य किया। जंहा पर आम जनता का कोई आवागमन व सरोकार नही है। जबकि शहर के चारो तरफ क्षतिग्रस्त रोडो, नालियो, क्रोसो से कई दुर्घटनाए हो रही है। जबकि हमारे पूर्व कार्यकाल में 29 मिल से हुरडा एवम बस स्टेण्ड 60 साल पूर्व नदी में रोड को 08 फिट चौडा करना एवम नदी में रोड बनाये जिसकी सारी किमत 22 करोड है जो सरकारी खजानो से पैसा खर्च हमने नही लगाया। पाँच वर्षों में विरोध धरने में समय निकला। नगरपालिका के इतिहास में पहला अवसर है कि सफाई कर्मचारी संविदा कर्मचारी नगरपालिका के पक्ष-विपक्ष नगरपालिका के ठेकेदार ने नगरपालिका अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराज होकर नगरपालिका उपखण्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगो को लेकर करते रहे। उन कर्मचारियो का आज दिन तक नगरपालिका में भुगतान बकाया है जो प्रतिदिन चक्कर काटते है। इतिहास में पहली बार नगरपालिका के द्वारा काटे गये चैक बाउंस हुये। नगरपालिका के पाँच साल के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नही होने के बावजूद भी नगरपालिका खजना खाली रहा एवम नगरपालिका के माथे बीस करोड की देनदारी के कर्ज में डुबी हुई है। नगरपालिका के ठेकेदार न्यायालय में अपने बकाये भुगतान के लिये शरण ले रखी है। भुगतान के नगरपालिका द्वारा दिये गये चैक भी बैंको में बाउन्स हुए यह नगरपालिका का पहला नकारा उदाहरण है। पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर ने बताया की पाँच साल में अध्यक्ष द्वारा शहर की जनता व समाज व सामाजिक संगठनो में झुठी घोषणाए करके अपना समय निकाला। जनता को दोवनिया बालाजी तालाब का सौन्दर्यकरण कर बोट चलाने व बस स्टेण्ड को एयरपोर्ट जैसे बनाने, दामा सेन्टर बनाने, व समाजो व संगठनो में अपने स्वागत करवाकर घोषणाए करके जनता व समाज को गुमराह करने एवम किसी घोषणा को पूरा नही करने का काम किया। पूर्व चेयरमैन गुर्जर ने बताया की शहर में स्थिति श्यामाप्रसा मुखर्ज उद्यान का हाल बेहाल है उसका न तो सौन्दर्यकरण किया गया जिससे उद्यान में गाजर घास फेली हुई है। जिसको जंगल की तरह कर दिया पुराने रेफरल चिकित्सालय की जगह को हमारे द्वारा साफ व सही करवाया जंहा पर शहर हित मे जगह का जो उपयोग कराया जाना था वो न कराकर जो उद्यान बनाया जिसमें मिट्टी भराव में करोडो रूपये का भ्रष्टाचार किया। एवम शहर का सबसे बडा गाँधी विद्यालय जहा पर बच्चे बच्चिया पढने आती है। उसके सामने यह उद्यान शहर के लिये सरदर्द होगा। तथा पूर्व कार्यकाल में लाये गये ऑटो टिपर व एम्बुलेन्स जेसीबी, फायर ब्रिगेड जो अधिकांश खराब पडे है उनमें समय पर ईधन भी नही भरवाया जाता है जिससे आवश्यकता पडने पर शहर की जनता को इसका लाभ नहीं मिला। जिससे सभी को समस्या का सामना करना पडा। पूर्व चेयरमैन गुर्जर ने बताया की पालिका अध्यक्ष ने पाँच साल में द्वेषता पूर्ण झुठी रिपोटे में समय निकाला। नगरपालिका के कर्मचारी व जन प्रतिनिधयो के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दिलवाने में भरोसा रखा ताकि अपने किये गये भ्रष्टाचार व झुठी वाही अखबार व पोस्टरो में झुठी सस्ती लोकप्रियता बटोरते रहे जबकि इनके गलत रवैयो व गलत नितियो के कारण नगरपालिका के इतिहास में पहली बार इस कार्यकाल में परमानेंट अधिशाषी अधिकारी एवम सम्बधित अधिकारी नही रहे। जिसके कारण आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पडा। तथा शमशान व कब्रीस्तान को भी नही छोडा, पाँच वर्षों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा में शहर का शमशान घाट में पूर्व में बने स्ट्रक्चर पर टीन शेड को उतारकर उसे ठीक कराकर लगा दिया गया। जिसमे पच्चीस लाख का भ्रष्टाचार किया। व कब्रिस्तान में मिटटी के भराव में जमकर भ्रष्टाचार किया। व ठेकेदार पैसो के लिये अभी भी घुम रहे है। पालिया अध्यक्ष ने शमशन व कब्रिस्तान जैसे स्थानो पर उद्घाटन पटिकाए नही लगती है जिसका वावाही बटोरने के लिये उद्घाटन व पूर्व पालिका अधिशाषी अधिकारी कालू खॉ जी के सुपुत्र के इन्तकाल के दिन उद्घाटन किया, जिसका समाज व ठेकेदार ने भी पूरजोर विरोध किया यह शर्म का विषय है। पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने बताया की रोड व नाली निमार्ण सौन्दर्यकरण के नाम पर लोगो को रोजगार से वंचित किया। 29 मिल से रेल्वे अण्डर ब्रिज तक कृषि मण्डी के सहारे फुटपाथ पर केबिने लगाकर रोजगार चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहे दुकानो को हटाया। नाला बनाने के नाम पर लोगो के फुटपाथ तोडे एवम लााखो रूपये के व्यापारियो के खर्च हुये। परन्तु वहाँ पर किसी प्रकार का नाला निमार्ण नही कराया। गुर्जर ने बताया की पाँच साल में किये गये गलत कामो व कुछ गलत जारी पट्टे व जमा कराये गये गलत तरीके से पैसे की पत्रावलिया निकलवाकर जाँच करवायेगे। एवम् हर गलत कार्य को जनता के बीच में उजागर करेंगे।
पाँच वर्षों में नगरपालिका को चैयरमैन ने बनाया नरकपालिका= धनराज गुर्जर
Leave a comment
Leave a comment


