भीलवाड़ा: भाजपा ओबीसी मोर्चा का ‘श्रमिक संवाद सम्मेलन’ 13 को, प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत करेंगे शिरकत
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 10 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा की ओर से आगामी 13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर भव्य ‘श्रमिक संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के सानिध्य में एक विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई।
प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत होंगे मुख्य अतिथि
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि 13 फरवरी को होने वाले इस सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनका यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेगा।
श्रमिकों के सशक्तिकरण पर होगा संवाद
जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदैव श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रही है। इस सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और श्रमिकों की समस्याओं पर सीधा संवाद करने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में ये रहे उपस्थित
तैयारी बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान:
- प्रहलाद त्रिपाठी, जिला महामंत्री
- भगवत सिंह खैराबाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष
- रवि पूरी, महामंत्री
- यशोवर्धन सेन, दलीचंद गाडरी, चुन्नीलाल, ललित भाटी
- नानूराम माली, नारायण लाल जाट, हंसराज जाट
- किशन रायका, शंकर गुर्जर, मनीष जांगिड़ सहित मोर्चा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


