श्री शुभम सेवा संस्थान निशुल्क चिकित्सा शिविर मे 44 मरीजो के रजिस्ट्रेशन के साथ इलाज शुरू।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री शुभम सेवा संस्थान सहयोगी इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में स्वर्गीय बसंती लाल अजमेरा की द्वितीय जयंती पर पत्नी शांता अजमेरा के सौजन्य से श्री शुभम प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में पांच दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का श्रीमती शांता अजमेरा व उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत व हिंदुस्तान जिंक के भुवनेश्वर शर्मा तथा बलदेव सिंह ने शुभारंभ किया। संस्थान के मंत्री अनिल चौधरी ने बताया कि इस शिविर में 44 मरीजो ने अपना रजिस्ट्रेशन करावा कर बिना दवाइयों के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व योग थेरेपी एवं फिजियोथैरेपी द्वारा उपचार प्रारंभ हुआ l डॉक्टर पार्थिव जोशी प्राकृतिक चिकित्सा योग थैरेपिस्ट श्रीमती अर्चना जोशी फिजियोथैरेपिस्ट आशीष टेलर द्वारा इलाज प्रारंभ हुआl शिविर 17 फरवरी 2026 तक चलेगा। पुरुषोत्तम नवाल ने कहा कि जीवन शैली खानपान रहन-सहन, सकारात्मक सोच पर ध्यान देने के बारे में तथा अस्पताल की गतिविधियों के बारे में एवं चिकित्सालय में उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दिव्या राज सिंह चुंडावत उपखंड अधिकारी ने जीवन शैली व खान-पान के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा हिंदुस्तान जिंक के भुवनेश्वर शर्मा ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए एवं रोग मुक्त होने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को अपनाकर अपने शरीर को स्वस्थ रखें। चिकित्सालय में इलाज ले रहे लक्ष्मण सिहने बताया कि मैं साइटिका से काफी परेशान था लेकिन यहां प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज लेने के बाद मेरा साइटिका 90% ठीक है, अस्पताल में इलाज ले रहे ब्यावर से आए घनश्याम जो लकवा से ग्रसित थे ने यहां एक माह 10 दिन से इलाज ले रहे हैं इन्होंने कहा कि पहले मेरा आधा शरीर बिल्कुल काम नहीं कर रहा था दो व्यक्ति मेरे को उठाकर के लेकर के आए अब मैं स्वयं अकेले चल सकता हूं और इससे मेरे इलाज कराने से काफी फर्क पड़ा है योग थैरेपिस्ट अर्चना जोशी ने सभी को बीमारियों को ठीक करने के लिए प्रतिदिन एक घंटा व्यायाम करना आवश्यक है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। लाभार्थी श्रीमती शांता अजमेरा ने सभी मरीजों को स्वस्थ रहने की कामना की अंत में गोपाल जागेटिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर में सुरेश चौधरी, महावीर शर्मा, हनुमान सोमानी, इंदर चंद टेलर, गोपाल शर्मा, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकिशन त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा, नरेश छतवानी, रमा नवाल, सुनीता टेलर, मंजू मेवाड़ा, नारी शक्ति की संरक्षक श्रीमती चंदन चौधरी, स्नेह लता डाबरिया, सुरेंद्र मिश्रा, राजेंद्र जैसवाल, मंजू डाड, सरिता जैन, कृष्णा सेन, पुष्पा चपलोत, जयदेव देवपुरा सहित मौजूद थे l
श्री शुभम सेवा संस्थान निशुल्क चिकित्सा शिविर मे 44 मरीजो के रजिस्ट्रेशन के साथ इलाज शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


