भीलवाड़ा: ‘विकसित राजस्थान @2047’ का ब्लूप्रिंट है बजट—महेंद्र कुमावत; जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा बोले- मोदी सरकार में ही मिला OBC वर्ग को असली सम्मान
बजट 2026 पर भीलवाड़ा में श्रमिक संवाद: प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष को घेरा

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित श्रमिक संवाद सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने केंद्र व राज्य बजट को राजस्थान के सुनहरे भविष्य का आधार बताया।
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने भरी हुंकार:
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी वर्ग को वह सम्मान मिला है जो दशकों से लंबित था। उन्होंने कहा, “ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी इसी वर्ग का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है।” मेवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को आगामी लक्ष्य देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25 ओबीसी कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम भाजपा को अजेय बनाएगी। उन्होंने बजट को आंकड़ों के बजाय ‘संकल्प पत्र’ करार दिया।
प्रदेशाध्यक्ष कुमावत का संबोधन:
मुख्य अतिथि महेंद्र कुमावत ने विस्तार से बजट के प्रावधानों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 31 करोड़ असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया गया है और यमुना जल समझौते जैसे ऐतिहासिक फैसलों से प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।



