निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 38 रोगी हुए लाभान्वित।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति द्वारा माह के तृतीय रविवार को संस्था परिसर में कैंप लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर विक्रम बोहरा ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 38 मरीजों को, जिनमें 5 मरीज नए आए,को सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
कैम्प के लाभार्थी स्वर्गीय सुनील कुमार चौधरी (भानुसा) की पुण्य स्मृति में धर्मसहायिका चंद्रकांता जैन, हर्षकुमार जैन _अलका जैन, विवान एवं हितवी जैन ब्यावर रहे।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, संगठन मंत्री पारस बाबेल ने आभार व्यक्त किया। मूल चंद नाबेडा ने लाभार्थी परिवार का स्वागत अभिनंदन किया। हर्ष कुमार जैन चौधरी एवं शांतिलाल बांठिया ने सभी मरीजो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दी। हर्ष कुमार चौधरी ब्यावर ने प्रतिवर्ष एक कैंप लगाने की एवं शांतिलाल बांठिया बालोतरा ने एक माह के भोजन की घोषणा की।
शिविर में मदन लाल लोढ़ा, देवकरण कोठारी, सुरेश लोढ़ा, बंशीलाल डोसी, शांतिलाल चपलोत , जितेन्द्र पीपाड़ा, अनिल भंडारी,नवीन चोपड़ा, संजय बड़ौला, सुशील चौधरी, प्रेम पाडलेचा,दिलीप पाराशर, राजेन्द जयसवाल, दिलीप विश्वकर्मा ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर में 38 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


