महाशिवरात्रि पर श्री नीलेश्वर महादेव का किया पंचामृत से अभिषेक किया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, बालाजी चौक में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान श्री नीलेश्वर महादेव का धार्मिक आयोजन श्रद्धा व भक्ति के साथ संपन्न हुआ। मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि, हनुमान चालीसा का पाठ करने से शिव जी के अंशावतार हनुमान जी की प्रसन्नता मिलती है, महाशिवरात्रि को पंचामृत से भगवान श्री नीलेश्वर महादेव का अभिषेक किया। धतूरा और भांग शिवजी को प्रिय औषधि और फल माना गया है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तजनों द्वारा निर्जला व्रत एवं उपवास रखा गया। भगवान शिव की आराधना की व हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया । बालाजी महिला मंडल द्वारा भगवान श्री नीलेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया व शिव कथा, शिव चर्चा एवं सत्संग का आयोजन किया गया। भोलेनाथ की महा आरती के पश्चात् ठंडाई रूपी महाप्रसाद वितरण भक्तों में किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति एवं आस्था का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर अजय वैष्णव पुजारी भक्त–नितिन तोलंबिया, रंणजीत मेवाड़ा, सुवालाल माली, श्यामसुंदर शर्मा आमली बारेट,बालाजी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली, प्रेमलता टाटीवाल, पारस वैष्णव, प्रियंका दाधीच एवं अन्य भक्त जन एवं महिलाऐं मौजूद थी ।
महाशिवरात्रि पर श्री नीलेश्वर महादेव का किया पंचामृत से अभिषेक किया।
Leave a comment
Leave a comment


