महाशिवरात्रि पर्व: विधायक कार्यालय के समीप गूंजा ‘हर-हर महादेव’, डॉ. लालाराम बैरवा ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 15 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज संपूर्ण शाहपुरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस खास अवसर पर शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने भगवान शिव की विशेष आराधना की। भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा ने बताया कि
विधायक ने अपने कार्यालय के समीप पंचायत समिति परिसर स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक और पूजन
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने पंडितों के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। पूजन के दौरान वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया। विधायक ने महादेव की आरती उतारकर देश और प्रदेश की उन्नति, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
जनता को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. बैरवा ने कहा, “महाशिवरात्रि का पर्व हमें श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ता है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता का संचार करता है और हमें लोक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को पर्व की हार्दिक बधाई दी।
भक्तों और कार्यकर्ताओं का उमड़ा सैलाब
पूजन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा।


