भीलवाड़ा भाजपा: ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के आगमन की तैयारियों और संगठन विस्तार पर चर्चा
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा | 23 फरवरी 2026
भीलवाड़ा (राजस्थान): भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य केंद्र ओबीसी मोर्चा को मंडल एवं बूथ स्तर पर सशक्त बनाना रहा।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की तैयारियां
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ओर सहसंयोजक मोनू सुरेश छीपा ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के प्रस्तावित भीलवाड़ा प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बैठक में उनके आगमन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और स्वागत रणनीति तय की गई।
बूथ स्तर तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं
बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर जोर देते हुए यह निर्णय लिया गया कि:
- आगामी दिनों में मंडल और बूथ स्तर पर कार्यकारिणी को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
- व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।
- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, जिला महामंत्री सज्जन सुथार एवं रवि पुरी सहित जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन सेन, कल्याण आचार्य, नंदलाल गाडरी और मूलचंद रेबारी मौजूद रहे।
साथ ही जिला मंत्री चुन्नीलाल कुमावत, ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया संयोजक हंसराज चोधरी
रतन आचार्य, दलीचंद गाडरी, कैलाश सोनी, नारायण जाट, ललित भाटी और जिला कार्यकारी सदस्य अंबालाल कुमावत, शंकर गुर्जर, नानूराम माली, रूपलाल जाट, किशन रेबारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।


