गुलाबपुरा: मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा पत्र
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 की आहट के साथ ही गुलाबपुरा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नगर कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान में तैयार की जा रही मतदाता सूचियों में भारी त्रुटियों का आरोप लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी (SDM) दिव्यराज सिंह चुंडावत को ज्ञापन सौंपा और सूचियों को दुरुस्त करने की मांग की।
वार्डों में मतदाताओं की ‘हेराफेरी’ का आरोप
नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को अवगत कराया कि वर्तमान मतदाता सूचियों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाई गई है। कई वार्डों के मतदाताओं को बिना किसी आधार के दूसरे वार्डों में जोड़ दिया गया है, जिससे मतदाताओं और प्रत्याशियों दोनों के लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवालिया निशान बताया।
एसडीएम ने दिया पारदर्शी चुनाव का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल की शिकायतों को उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत ने गंभीरता से सुना। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि मतदाता सूचियों की गहनता से जांच की जाएगी और सभी त्रुटियों को समय रहते दुरुस्त कर सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाएगा।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें:
- पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी
- नगर कांग्रेस अध्यक्ष मधुसुदन पारीक
- सुमित काल्या, महावीर लड्ढा
- एडवोकेट रतनकुमार जैन
- पूर्व पार्षद रामदेव खारोल और कैलाश जोशी आदि प्रमुख थे।


