विधायक डॉ. बैरवा की कोशिशें लाई रंग, अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने जारी किए 8 करोड़
मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141
शाहपुरा (बीलवाड़ा)। राजस्थान के शाहपुरा-बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में हुई अतिवृष्टि (Heavy Rain) से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 11,700 से अधिक किसानों के खातों में कुल 8 करोड़ रुपये की बीमा राशि हस्तांतरित की गई है।
उपखण्ड वार वितरण का विवरण:
क्षेत्रीय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के प्रयासों और प्रशासन से निरंतर समन्वय के बाद यह राशि जारी हुई है:
- शाहपुरा एवं फुलिया कला: यहाँ के लगभग 8,000 किसानों को 6.50 करोड़ रुपये मिले हैं।
- बनेड़ा उपखण्ड: यहाँ के करीब 3,700 किसानों के खातों में 1.50 करोड़ रुपये जमा हुए हैं।
सरकार और जनप्रतिनिधियों का आभार
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने इस राहत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार किसानों के आर्थिक उत्थान और उनके हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। यह राशि किसानों को आगामी कृषि सत्र की तैयारियों में संबल प्रदान करेगी।” इस सहायता राशि के सीधे खातों में पहुँचने से किसानों में खुशी की लहर है। स्थानीय किसानों का कहना है कि समय पर मिली इस मदद से वे खरीफ की फसल में हुए घाटे से उबर सकेंगे।


