भीलवाड़ा: 1 मार्च को निशुल्क जोड़ दर्द एवं प्रत्यारोपण शिविर, अहमदाबाद के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा (राजस्थान): श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति द्वारा मानवीय सेवा के संकल्प को दोहराते हुए आगामी 1 मार्च को एक विशाल निशुल्क जोड़ दर्द एवं प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अहमदाबाद के प्रख्यात जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर का समय और स्थान
समिति के मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक दिवसीय शिविर आर.सी. व्यास कॉलोनी स्थित ‘अपना घर’ वृद्धाश्रम में आयोजित होगा। विशेषज्ञ डॉक्टर्स प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों का परीक्षण और परामर्श करेंगे।
अहमदाबाद के विशेषज्ञ करेंगे जांच
शिविर में अहमदाबाद के प्रसिद्ध एमएस ऑर्थो विशेषज्ञ डॉ. दीपक दवे एवं डॉ. रौनक देसाई अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं का निदान किया जाएगा:
- घुटनों और जोड़ों का पुराना दर्द।
- रीढ़ की हड्डी और कूल्हे की समस्याएं।
- कंधों की हड्डी से जुड़ी विकृतियां।
- सीढ़ियां चढ़ने-उतरने और आलती-पालती मारने में होने वाली दिक्कत।
- पैरों में झनझनाहट और सुन्नापन।
पंजीकरण और सुविधा
समिति ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद हड्डी रोगियों से इस निशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में रोगियों को विशेषज्ञों द्वारा भविष्य के उपचार और ऑपरेशन (यदि आवश्यक हो) के बारे में भी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा।


