मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जहाजपुर का नाम ‘यज्ञपुर’ करने की घोषणा की
बजट बहस के जवाब में विधानसभा में बड़ा ऐलान, आबू का नाम होगा ‘आबूराज’

✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के जवाब के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए जहाजपुर का नाम बदलकर ‘यज्ञपुर’ करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने आबू का नाम ‘आबूराज’ किए जाने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सशक्त करने की दिशा में यह निर्णय लिया गया है। सरकार परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।
विधानसभा में की गई इस घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्रों में उत्साह का माहौल देखा गया। अब राज्य सरकार द्वारा नाम परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी किए जाने की दिशा में आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।


