शाहपुरा: गोगा की कुई बालाजी में श्री सर्राफा संघ के चुनाव सम्पन्न, सत्यनारायण सोनी अध्यक्ष निर्वाचित
28 फरवरी 2026 को शांतिपूर्ण मतदान के बाद नई कार्यकारिणी का गठन, व्यापारिक एकता और विकास पर रहेगा फोकस

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा), 28 फरवरी 2026।
शाहपुरा नगर के गोगा की कुई स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को श्री सर्राफा संघ के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में संघ के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर सत्यनारायण सोनी निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर सांवरिया लाल सोनी, मंत्री पद पर मनोज बैली तथा कोषाध्यक्ष पद पर महावीर प्रसाद सोनी को निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सर्राफा व्यापार से जुड़े सभी व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि व्यापारिक समस्याओं के समाधान एवं बाजार की सुव्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
संघ के वरिष्ठ सदस्यों एवं व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की आशा जताई।


