पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा में भीलवाड़ा से हजारों कार्यकर्ताओं की रिकॉर्ड भागीदारी
जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा बोले—“कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश”
✍️ *मोनू सुरेश छीपा ।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा, 28 फरवरी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर के अजमेर स्थित कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित ऐतिहासिक आमसभा में भीलवाड़ा जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने भाग लेकर रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज कराई। सभा स्थल पर भीलवाड़ा से पहुंचा जनसैलाब विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक उदयलाल भडाना, लादूलाल पीतलिया, लालाराम बैरवा, जब्बरसिंह सांखला, गोपीचंद मीणा, गोपाल खंडेलवाल, अशोक कोठारी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया, पूर्व मंत्री कालूलाल गुर्जर तथा पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी सहित जिलेभर के जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों और सभी 39 मंडलों से हजारों कार्यकर्ता तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी बसों और निजी वाहनों से अजमेर पहुंचे।
सभा के उपरांत जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और उनका मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा, “भीलवाड़ा से उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी की गारंटियों पर अटूट विश्वास करती है। प्रधानमंत्री के संबोधन से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जो नई ऊर्जा और दिशा मिली है, वह आने वाले समय में जिले के कोने-कोने तक विकास की मशाल को और प्रज्वलित करेगी।”
प्रधानमंत्री के ओजस्वी संबोधन और ‘विकसित भारत’ के संकल्प ने कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह का संचार किया। सभा से लौटते समय कार्यकर्ताओं में जोश और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। आमसभा में भीलवाड़ा जिले से जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने व्यापक भागीदारी निभाई।


