वेदांता साधकाश्रम में फागोत्सव, भक्ति और रंगों से सराबोर हुआ आश्रम।
====
गुलाबपुरा ( रामकिशन वैष्णव) शहर के हुरडा रोड आधा माला स्थित वेदांता साधकाश्रम महर्षि दधीचि ज्योतिष अनुसंधान परिषद के तत्वाधान एवं अखिल भारतवर्षीय दाहिमा दाधीच ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की तहसील उपखंड अध्यक्ष ज्योति तिवारी के सानिध्य में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, संगीतमय भजन-कीर्तन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया व नागेश्वर दाधीच एवं सांवर दाधीच ने अपने सुमधुर और जोशीले भजनों की प्रस्तुति दी, पूरा पंडाल भक्ति रस में झूम उठा।
दाधीच समाज की महिलाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई। महिलाओं ने भक्ति में लीन होकर भजनों पर नृत्य किया तथा गुलाल और पुष्पों की वर्षा कर वातावरण को ब्रजधाम जैसा दिव्य बना दिया। उड़ते गुलाल, बरसते फूल और गूंजते भजन से पूरा आश्रम रंग और भक्ति के अनुपम संगम में बदल गया।
कार्यक्रम मे भव्य महाआरती सैकड़ों दीपों की जगमगाती ज्योति, गूंजते शंखनाद के की गई। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया। वेदांता साधकाश्रम महर्षि दधीचि ज्योतिष अनुसंधान परिषद के महंत मधुसूदन दाधीच ने सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता, श्रद्धा और सेवा भावना ही ऐसे भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजनों की वास्तविक शक्ति है।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ज्योति तिवाड़ी ने आयोजन को समाज में एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने वाला बताया, वहीं श्रीमती कृतिका तिवारी ने फागोत्सव को प्रेम, सौहार्द और समरसता का प्रतीक कहा।
वेदांता साधकाश्रम में फागोत्सव, भक्ति और रंगों से सराबोर हुआ आश्रम।
Leave a comment
Leave a comment


