लखारा समाज की महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मनाया गया।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय लखारा समाज की महिला मंडल द्वारा श्री सिद्ध गणेश मंदिर पर फागोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओ ने नृत्य एवं भजन कीर्तन, फाग गीत गाए गए एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण राधा कृष्ण के रूप में सज-सवर कर नृत्य किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने सनातन धर्म जागृति एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया है। पुजारी पंडित शंकरप्रसाद वैष्णव ने बताया इस अवसर पर रंग,गुलाल व फूलों से ठाकुर जी संग होली खेली इस दौरान लखारा समाज महिला मण्डल के सदस्यगण मौजूद रही।
लखारा समाज की महिला मंडल द्वारा फागोत्सव मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


