शाहपुरा–बनेड़ा विधायक लालाराम बेरवा ने रामद्वारा में पीठाधीश्वर रामदयाल जी महाराज से लिया आशीर्वाद
फूलडोल महोत्सव पर संत दर्शन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। शाहपुरा–बनेड़ा क्षेत्र के विधायक लालाराम बेरवा ने फूलडोल महोत्सव के पावन अवसर पर रामद्वारा शाहपुरा पहुंचकर दर्शन किए तथा अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय की प्रधान पीठ के पीठाधीश्वर श्री रामदयाल जी महाराज से पावन आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक बेरवा ने संत श्री से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा के शाहपुरा पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला मंत्री राजेंद्र बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश मारू, पूर्व महामंत्री राजाराम पोरवाल, महावीर सैनी, कैलाश धाकड़, राकेश बैरवा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रामद्वारा परिसर में भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक ने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सेवा, संस्कार और सद्भाव की प्रेरणा देता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को फूलडोल महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने संत श्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


