अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाहपुरा शाखा का रंगारंग फागोत्सव, फूल-गुलाल और केसर से सजी होली
होली के रसिया भजनों पर झूमीं महिलाएं, फूलों की होली ने बांधा समां
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। की शाहपुरा शाखा द्वारा फागोत्सव बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने फूल, गुलाल और केसर के साथ पारंपरिक अंदाज में होली उत्सव का आनंद लिया।
होली के रसिया भजनों की मधुर धुनों पर सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया तथा फूलों की होली खेलकर वातावरण को भक्तिमय और रंगारंग बना दिया। आयोजन के दौरान पारंपरिक परिधान और आपसी सौहार्द ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुभद्रा हेड़ा, सचिव पुनीत मंडेला, कोषाध्यक्ष मधु पाटनी, शशि बांगड़, अनीता शर्मा, रेखा जैन, सीमा उपाध्याय, माया पाराशर, अंजू शर्मा, सीमा पोरवाल, पूजा पारीक, वर्षा पाठक, सीमा बेली, रंजन, हेमलता, पूनम शर्मा सहित अन्य शाखा सदस्याओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और महिलाओं के बीच आपसी सौहार्द को मजबूत करना रहा। फागोत्सव के इस आयोजन ने शाहपुरा में उत्साह और रंगों की छटा बिखेर दी।


