बालाजी महिला मंडल ने ठाकुर जी संग खेली फूलों की होली, भजन-कीर्तन से गुंजा मंदिर परिसर
गुलाबपुरा के संकट मोचन बालाजी मंदिर में फागोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रामकिशन वैष्णव
गुलाबपुरा। गुलाबपुरा स्थित (बालाजी चौक) में रविवार को बालाजी महिला मंडल द्वारा भक्तिमय वातावरण में फागोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने श्री राधे-कृष्ण भगवान के संग फूलों और गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलकर उत्सव को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें होली के पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। नीलम शारदा एवं अनुराधा वैष्णव ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित महिलाएं झूम उठीं और ठाकुर जी के संग फूलों की होली खेली।
फागोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। अंत में श्री राधे-कृष्ण भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर बालाजी महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा भाटिया, विद्या लक्षकार, शिमला सर्वा, कमला लोहार, पार्वती भारद्वाज, प्रमिला गोड, उर्मिला वैष्णव, शांति गर्ग, मुन्नी पहाड़िया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करने का संदेश दिया।


