सनातन मंगल महोत्सव 2026: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने ऐतिहासिक सफलता पर जताया आभार
आठ दिवसीय आयोजन में प्रशासन, समाज व भक्तों के सहयोग से रचा नया कीर्तिमान
मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*%
भीलवाड़ा।
के महामंडलेश्वर महाराज ने आठ दिवसीय सनातन मंगल महोत्सव एवं दीक्षा दान समारोह को भव्य, सुकुशल एवं निर्विघ्न सफल बनाने पर सभी सहयोगियों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है।
महामंडलेश्वर ने कहा कि सनातन धर्म के इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समाज की विभिन्न जाति-बिरादरी के सज्जन व्यक्तियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया एवं चिकित्सा सेवाओं का पूर्ण सहयोग रहा। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित भाव से दी गई सेवाओं के कारण यह आयोजन सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित कर सका।
उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने में निरंतर सेवाएं देने वाली सनातन सेवा समिति एवं हंसगंगा हरि शेवा भक्त मंडल के सभी सदस्यों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।
महामंडलेश्वर ने यह भी कहा कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ मीडिया के सकारात्मक सहयोग से ही आयोजन की जानकारी जन-जन तक पहुंच सकी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी समाज, प्रशासन और श्रद्धालुओं का सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा और सनातन धर्म के ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती रहेगी।


