अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन युवा इकाई ने वरिष्ठ उद्योगपतियों व पर्यावरणविदों का किया सम्मान
पद्मश्री सत्यनारायण नुवाल सहित समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का अभिनंदन, युवाओं को मिला प्रेरणा संदेश
मोनू सुरेश छीपा
भीलवाड़ा।
की युवा इकाई द्वारा रविवार को एक निजी सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत गरिमामय वातावरण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम युवा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति, चेयरमैन एवं समाजसेवी तथा भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
साथ ही वरिष्ठ उद्योगपति एवं चेयरमैन तथा वरिष्ठ पर्यावरणविद का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सम्मानित अतिथियों के उद्योग, समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसे आदर्श व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने कहा कि समाज के प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों का सम्मान करना युवा पीढ़ी के लिए गौरव का विषय है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में युवा संगठन के कोषाध्यक्ष त्रिदेव मूंदड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हर्ष राठी, जिला मंत्री सचिन काबरा, योगेश हेडा, उपाध्यक्ष राजेश सोमानी, अरुण बियानी सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।


