गुलाबपुरा में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट की घोषणा पर अभिभाषक संघ ने विधायक सांखला का किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्णय पर जताया आभार, 6 हजार से अधिक पक्षकार होंगे लाभान्वित
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)। द्वारा गुलाबपुरा में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की घोषणा किए जाने तथा प्रदेश में न्यायालय भवनों के लिए बजट राशि 200 करोड़ से बढ़ाकर 450 करोड़ करने के निर्णय का स्थानीय अभिभाषक संघ ने स्वागत किया है।
अभिभाषक संघ अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।
संघ अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा ने बताया कि विधायक सांखला द्वारा पूर्व में 15 लाख रुपये की लागत से पुस्तकालय भवन का निर्माण कराया गया था, जिससे अधिवक्ताओं को सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। इसके लिए भी सभी अधिवक्ताओं ने उनका आभार जताया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खुलने से गुलाबपुरा क्षेत्र के लगभग 6 हजार पक्षकारों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें शीघ्र, सुलभ एवं त्वरित न्याय की सुविधा प्राप्त होगी।
इस दौरान अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप रांका, उपाध्यक्ष रामदयाल जाट, सचिव पीयूष खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह पालडेचा, राजकुमार वैष्णव, पीयूष मेवाड़ा सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


