आर्य समाज शाहपुरा में वैदिक रीति से मनाया गया होली उत्सव
नव अन्न की आहुतियों के साथ बच्चों ने भी दी सहभागिता, होली के वैदिक महत्व पर डाला प्रकाश
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, 2 मार्च 2026 (मंगलवार)। में होली का पावन उत्सव वैदिक परंपरा के अनुसार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें नव अन्न की आहुतियां अर्पित की गईं।
की अध्यापिका अंजलि राठौर ने यजमान की भूमिका निभाई, वहीं पुरोहित सत्यकाम जोशी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति देकर सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण भक्तिमय और संस्कारमय बन गया।
कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान गोपाल राजगुरु, कन्हैयालाल आर्य, सुनील कुमार बेली, राधेश्याम अग्रवाल, ज्ञान चेंचानी, हीरालाल आर्यन सहित आर्य सभा के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने होली के वैदिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और नव ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।
उत्सव के समापन पर सभी ने समाज में सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रसार का संकल्प लिया।


