नए पालिका भवन में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को किया सम्मानित
दो आयु वर्गों में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा), 04 मार्च। द्वारा नए पालिका कार्यालय भवन में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गों – 15 वर्ष से अधिक आयु एवं 15 वर्ष से कम आयु – में संपन्न हुई।
15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में उर्मिला सेन (राजकुमार) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3100/- का पुरस्कार जीता। द्वितीय स्थान कोमल माली (शंकर लाल माली) को ₹2100/- तथा तृतीय स्थान मानसी (राजेश कसेरा) को ₹1100/- प्रदान किया गया।
इसी प्रकार 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में अंजली (मुकेश बैरवा) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3100/- का पुरस्कार हासिल किया। द्वितीय स्थान इशिता लक्षकार (राजेंद्र लक्षकार) को ₹2100/- एवं तृतीय स्थान प्रतिष्ठा वैष्णव (भरत कुमार) को ₹1100/- प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री सत्यनारायण कुमावत (ए.सी.बी.ओ.) एवं महावीर मीणा (बीडीओ) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आयुक्त रिंकल गुप्ता, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भरत कुमार वैष्णव, वरिष्ठ लिपिक महावीर प्रसाद जाट एवं कनिष्ठ लिपिक अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
— नगर पालिका शाहपुरा (भीलवाड़ा)


