टेकरी के हनुमान चौकी आश्रम में रंगा भक्तिमय फागोत्सव, चंदन-गुलाल से खेली होली
गुरलां नगर की मातृशक्ति ने भजनों और नृत्य के साथ मनाया उत्सव, मावा खीर का लिया प्रसाद
✍️ *मोनू एस.छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
टेकरी, 04 मार्च 2016 (बुधवार)। टेकरी स्थित हनुमान जी महाराज के पावन धाम हनुमान चौकी आश्रम में श्री बालाजी समाज सेवा महिला मित्र मंडली द्वारा होली फागोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरलां नगर की बुजुर्ग माताजी, बहनों एवं बाल गोपालों ने ठाकुर जी के संग चंदन और गुलाल से होली खेली।
आश्रम प्रांगण भजनों की मधुर स्वर लहरियों से गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण रंग-बिरंगा और भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने मावा खीर के प्रसाद का आनंद लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली जैसे त्यौहार हमारी एकता, शांति और समृद्ध संस्कृति के प्रतीक हैं। यही हमारी असली धरोहर है, जिसे हमें सहेज कर रखना चाहिए।
कार्यक्रम में महंत पुनीत दास त्यागी, ओम बुनकर, कैलाश प्रजापत, पन्ना लाल जी, केशव, गोटिया एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। महिला मित्र मंडली की ओर से लाली देवी दाधीच, शांता देवी लोहार, नरबदा वैष्णव, बबली देवी, सीमा देवी, निर्मला दाधीच, राधा देवी सरगरा, रेखा सेन, पूजा शर्मा, कृष्णा शर्मा, मधु लोहार, कंचन देवी, यशोदा देवी, पूजा बुनकर, सीमा प्रजापत तथा ढोलक कलाकार पिंटू वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने “जय जय सीताराम” के जयकारों के साथ उत्सव का समापन किया।
— जय जय सीताराम
महंत पुनीत दास त्यागी


