ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहपुरा
भीलवाड़ा में होगा आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज का चातुर्मास
अभिजीत मुहूर्त में हुई घोषणा, जिले भर के अनुरागियों में खुशी की लहर

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा। रामस्नेही संप्रदाय के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी और हर्ष की खबर सामने आई है। आचार्य श्री रामदयाल जी महाराज के आगामी चातुर्मास की घोषणा अभिजीत मुहूर्त में की गई, जिसके अनुसार इस वर्ष उनका चातुर्मास भीलवाड़ा में होगा।
जैसे ही यह घोषणा हुई, भीलवाड़ा जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के अनुरागियों और श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भक्तों ने इसे अपने लिए बड़ा सौभाग्य बताया और चातुर्मास के दौरान होने वाले सत्संग, प्रवचन और धार्मिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
बताया जा रहा है कि चातुर्मास के दौरान बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु भीलवाड़ा पहुंचेंगे, जिससे शहर का धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालु और समितियां भी तैयारियों में जुटने लगी हैं।


