भाजपाईयो ने विधायक सांखला के सानिध्य मे पूर्व मुख्यमंत्री सिंघिया का जन्मदिवस सेवा कार्य के साथ मनाया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भाजपा नगर मंडल व ग्रामीण मंडल ने विधायक जब्बर सिंह सांखला के सानिध्य मे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंघिया का जन्मदिवस सेवा कार्य के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपाई ने राजकीय चिकित्सालय में फल वितरण किया व गोपाल गौशाला मे गौवंश को चारा व गुड खिलाकर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमराज चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़, लड्डू बन्ना, विकास आचार्य, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, कांता सोमानी, शीतल वैष्णव, राजूरामदेव बैरवा, जितेंद्र शर्मा, ईश्वर सोनवा, रोहित चौधरी, चन्द्रशेखर मेवाड़ा सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
भाजपाईयो ने विधायक सांखला के सानिध्य मे पूर्व मुख्यमंत्री सिंघिया का जन्मदिवस सेवा कार्य के साथ मनाया।
Leave a comment
Leave a comment


