भीलवाड़ा में माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन 17 मार्च को, रामद्वारा मंदिर में फागोत्सव और रंगभोज

*मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा।
होली पर्व के अवसर पर श्री पुराना शहर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा की ओर से होली स्नेह मिलन एवं स्नेहभोज कार्यक्रम का आयोजन 17 मार्च 2026, मंगलवार को रामस्नेही मंदिर (रामद्वारा) परिसर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत फागोत्सव और भजन संध्या का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से समाजजनों के लिए सामूहिक स्नेहभोज (रंगभोज) रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर होली के इस पावन पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री पुराना शहर माहेश्वरी सभा के साथ श्री पुराना शहर माहेश्वरी युवा संगठन (रजि.) और श्री पुराना शहर माहेश्वरी महिला मंडल भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


