विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत मे कई प्रकरणों का आपसी राजीनामा से हुआ निस्तारण।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय न्यायालय मे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार शनिवार को तालुका गुलाबपुरा में लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दो बैंचो का गठन किया गया,जिसमें प्रथम बैंच के अध्यक्ष विनोद कुमार वाजा, अपर जिला एंव सेशन न्यायाधीश व सदस्य सांवरनाथ योगी तथ द्वितीय बैंक के अध्यक्ष पुलकित शर्मा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सदस्य दिव्यराज सिंह चुण्डावत उपखण्ड अधिकारी द्वारा मामलों में समझाईश कर पक्षकारान के मध्य राजीनामे करवाए गए। लोक अदालत में एसबीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, तथा राजस्थान ग्रामीण बैंक के अधिकारीगण, एवीवीएनएल के अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटेगशन के कुल 1649 प्रकरणों में से कुल 77 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें राशि 96,79,489/- रूपये के अवार्ड पारित किये गए तथा अपर जिला एंव सेशन न्यायालय के कुल 171 प्रकरण रखे गए जिनमें से 47 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें 2,25,90,000/- के अवार्ड पारित किये गए एवं एसीजेएम कोर्ट के कुल 1593 प्रकरणों में से कुल 1135 प्रकरणों का निस्तारण किया गया जिनमें कुल 90,35,256 /- रूपये के अवार्ड पारित गए। इस प्रकार गुलाबपुरा तालुका में कुल 1259 प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया गया, जिनमें कुल अवार्ड राशि 4,13,04,745/-रूपये के अवार्ड पारित किये गए। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी तालुका सचिव श्रीमती सुनिता चौधरी द्वारा प्रदान की गई।
विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत मे कई प्रकरणों का आपसी राजीनामा से हुआ निस्तारण। ===
Leave a comment
Leave a comment


