अभिभाषक संघ का शपथग्रहण व अधिवक्ता सम्मान समारोह सोमवार को।

Published On:

Date:

अभिभाषक संघ का शपथग्रहण व अधिवक्ता सम्मान समारोह सोमवार को।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय अभिभाषक संघ का शपथग्रहण, अधिवक्ता सम्मान एवं पुस्तकालय भवन मे 5 लाख रु कि लागत के बहुपयोगी कार्य का लोकार्पण सोमवार को। अभिभाषक संघ गुलाबपुरा के अध्यक्ष परमेश्वर शर्मा ने बताया कि न्यायालय परिसर मे विधायक कोष से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन मे सांसद कोष से 5 लाख रु कि लागत के बहु उपयोगी कार्य का लोकार्पण, अभिभाषक संघ कि कार्यकारिणी का शपथग्रहण एवं जिन्होंने 20 वर्ष से अधिक कि प्रैक्टिस वाले 18 अधिवक्ताओ का सम्मान समारोह आयोजित होगा ।
समारोह मे क्षेत्रीय विधायक जब्बरसिंह सांखला, जिला एवं शेसन न्यायाधीश अभय जैन, विधिक सेवा प्राधिकरण के जिला सचिव विशाल भार्गव, अपर जिला न्यायाधीश विनोद कुमार वाजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगेन्द्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुलकित शर्मा, एसडीएम दिव्यराज सिंह चुण्डावत, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, जिला बार अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ सहित समारोह के अतिथिगण होंगे ।

Leave a Comment

Related News