श्री प्राज्ञ चिकित्सालय के स्थापना दिवस पर आयोजित मिर्गी कैंप में 223 रोगी लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशाल मिर्गी रोग जांच शिविर मिर्गी जागरूकता संगोष्ठी व प्रदर्शनी का संस्था प्रांगण मे आयोजित समारोह में अति विशिष्ठ अतिथि विधायक जब्बर सिंह सांखला, समारोह गौरव राजेन्द्र लोढ़ा,समारोह अध्यक्ष मूलचंद नाबेड़ा, मुख्य अतिथि दिलीप मेहता,मुख्य वक्ता महावीर चौधरी, विशिष्ठ वक्ता डॉक्टर आर के सुरेखा,स्वागताध्यक्ष रणजीत सिंह कुमठ द्वारा उदघाट्न किया गया।
इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि रूपचंद खटोड़, शांतिलाल गोखरू, श्री मानमल कोठारी, राजेंद्र राहुल चौरड़िया, बसंतराज कोठारी, श्री मनीष बड़ौला, हनुमानसिंह बरडिया, कन्हैयालाल चौधरी, आलोक चौधरी, भी उपस्थित रहे। विशाल मिर्गी रोग जांच शिविर में डॉ आर के सुरेखा व टीम , डॉ आर के चंडक,डॉ जी एल गुप्ता , डॉ भागीरथ मीणा द्वारा 223
मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया ।शिविर के लाभार्थी सम्पत राज, संजय कुमार लोढ़ा भिनाय, एवं प्रवीण कुमार जैन डायरेक्टर ऑपरेशन्स बीएसएल लिमिटेड भीलवाड़ा रहे। गौतम प्रसादी लाभार्थी श्रीमती किरण रतनलाल नाहर चैरिटेबल ट्रस्ट विजयनगर रहे। अतिथि गणों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सभी मरीज बंधुओं को नियमित दवाई लेने एवं डायरी में बताए निर्देशों का पालन करने हेतु कहा। एवं दानदाताओं व भामाशाओं का आभार व्यक्त किया कि आप सभी के सहयोग से संस्था इतने वर्षों से उत्कृष्ठ सेवा प्रदान कर रही है।
मानद प्राध्यापक मेडिकल कॉलेज इंदौर के डॉक्टर अपूर्वा पौराणिक ने अपने वीडियो संदेश में संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए इसे रिसर्च सेंटर के रूप में मान्यता हेतु राजनीतिक समर्थन की पैरवी की। मुख्य वक्ता महावीर चौधरी ने इसे मानव सेवा की मिसाल बताते हुए इसके प्रचार प्रसार पर जोर दिया ताकि अधिकाधिक लोग लाभान्वित हो सके। डॉ आर के सुरेखा ने गांवों एवं स्कूलों में इस रोग की काउंसलिंग पर जोर दिया।इस अवसर पर सेवा प्रदान करने वाले सभी डॉक्टरों बंधुओं व पत्रकार गणों का, कैंप में सेवा प्रदान करने वाले सदस्यों सहित संस्था के अर्थ संग्रह सहयोगियों का भी सम्मान किया गया। विधायक जब्बर सिंह ने संस्था का निरीक्षण करते हुए कार्यों से प्रभावित होकर हाल निर्माण की घोषणा की। साथ में हनुमंत सिंह राठौड़ , विकास आचार्य, राहुल चौरड़िया, विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। संस्था मंत्री पदम चंद जैन ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी एवं भावी योजनाओं के बारे मे प्रकाश डाला। नानक श्रावक समिति के महामंत्री ऋषभ लोढ़ा ने मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों को संस्था के सेवा कार्यों में अधिकाधिक सहयोग की अपील की। समारोह अध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने संस्था से अपने जुड़ाव व आतिथ्य प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष घेवरचंद श्रीश्रीमाल ने सभी अतिथिगणों,मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र संचेती, रतनलाल चोरड़िया, विनोद कुमठ , प्रेमराज बोहरा,निहाल चंद चौधरी, बनवारी कोगटा, बुधाराम प्रजापत, लक्ष्मीलाल धम्मानी, तेजसिंह पनगडिया, सुरेश लुणावत, पारस मल बाबेल,मदनलाल लोढ़ा, अमित लोढा सहित सैकड़ों गणमान्य मौजूद थे ।
श्री प्राज्ञ चिकित्सालय के स्थापना दिवस पर आयोजित मिर्गी कैंप में 223 रोगी लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


