कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध मे प्रदर्शन व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।

Published On:

Date:

कांग्रेसजनों ने महंगाई के विरोध मे प्रदर्शन व प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय शहर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बढ़ती महंगाई रसोई गेस, कामर्शियल सिलेंडर सहित रोजमर्रा की बढ़ती कीमतों से आमजनों को राहत दिलाने और महंगाई पर काबू पाने मे विफल केंद्र सरकार के विरोध में प्रधानमंत्री का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के बावडी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ ने खाली गैस सिलेंडर हाथ मे लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष मधुसूदन पारिक, निवर्तमान चेयरमैन सुमित काल्या, महावीर लढा, रामदेव खारोल, सलीम बाबू, फतेहसिंह सोलंकी,एडवोकेट कमल जीनगर, रामधन जाट, केदार बैरवा, विनोद पुरोहित, युनुस मो. राजेंद्र सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News