व्यवसाय में बदलाव को समय के साथ स्वीकारें -सोनी
समाज जन विभिन्न 48 ट्रस्टों से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलावे- चेचानी
प्रदेश माहेश्वरी सभा की बैठक मैं कहीं महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 15 मार्च
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा की कार्यकारी मंडल की बैठक चित्तौड़गढ़ जिले के भीचोर में स्थित सोमानी रिसोर्ट में आयोजित की गई,चित्तौड़गढ़ जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश गग्गड ,प्रदेश संयुक्त मंत्री कैलाश मंत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
बैठक में पूर्व सभापति महासभा रामपाल सोनी, राष्ट्रीय अर्थ मंत्री राजकुमार कालिया, संयुक्त मंत्री महासभा जगदीश प्रसाद कोगटा एवं सभी जिलों से प्रदेश प्रतिनिधिगन, जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री उपस्थित थे ।
प्रदेश के वरिष्ठतम, मार्गदर्शक प्रेरणास्रोत पूर्व सभापति महासभा रामपाल सोनी ने सदन को काफी सकारात्मक संदेश दिया एवं यह बताया की जिसने भी बदलाव को समय पर स्वीकार नहीं किया उसको पीछे रहना पड़ा, इसलिए सभी को आज के 15 साल – 20 साल बाद क्या होने वाला है इसके लिए आज से ही तैयार रहना पड़ेगा।
प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचानी ने विभिन्न 18 प्रमुख एवं 30 सहयोगी ट्रस्टो सहित कुल 48 ट्रस्टों की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न ट्रस्टो की समाज जन अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलावे जाजू ट्रस्ट व बांगड़ मेडिकल ट्रस्ट के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी से सदन को अवगत कराया
अर्थ मंत्री महासभा राजकुमार कालिया द्वारा सदन को महासभा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
प्रदेश मंत्री राम गोपाल सोमानी द्वारा गत बैठक की कार्यवाही विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत की गई ,जिसकी सभी ने ध्वनि मत से पुष्टि की।
तत्पश्चात कोषाध्यक्ष दीनदयाल मारू ने 2024- 25 तक का आय व्यय का विवरण सदन के समक्ष पेश किया।
अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय चुनाव समिति के निर्देशानुसार आगामी सत्र के लिए चुनाव संपादन करने के लिए पांच नाम सदन में रखे जिसे सभी ने स्वीकार किया।
विभिन्न जिलों से पधारे हुए जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री द्वारा गत बैठक के बाद इस बैठक तक किए गए कार्यों का प्रगति विवरण पेश किया।
कार्यालय मंत्री एवं प्रदेश एडमिन ABMM संपर्क एप देवेंद्र सोमानी ने बताया कि मां सभा द्वारा द्वारा 31 जनवरी 2026 तक जारी फैमिली आईडी से ही चुनाव होगे साथ ही दोहरी प्रविष्टियों को हटाने हेतु एवं सभी जिलों में माहेश्वरी पत्रिका की सदस्यता नवीनीकरण एवं नए सदस्य बनाने हेतु आवाहन किया।
संयुक्त मंत्री महासभा जगदीश कोगटा द्वारा बद्री लाल सोनी शिक्षा सहयोग केंद्र एवं महासभा द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की सदन को जानकारी प्रदान की।
प्रदेश मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के चुनाव के लिए चित्तौड़गढ़ तहसील अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष को कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले के चुनाव महासभा द्वारा दिए गए मॉडल विधान के द्वारा ही करवाए जाएंगे उन्हें कहा कि ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी श्रृंखलाबद्ध रूप से संगठन गठित करवाकर जिला संगठन खड़ा किया जाए तभी समाज की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुचारू रूप से पहुंच पाएगा।
चित्तौड़गढ़ जिले के सभी तहसील अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्ष महोदय ने एक मत से इस पर अपनी स्वीकृति प्रदान की और सभी चुनाव मॉडल विधान के अनुसार होंगे ऐसा आश्वासन दिया।
निर्वातमान प्रदेश अध्यक्ष एवं महासभा कार्य समिति सदस्य कैलाश कोठारी द्वारा सदन में महासभा के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं सभी सदस्यों से किस प्रकार अंतिम छोर तक सहायता पहुंचे इसके लिए जमीनी तौर पर कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक में प्रदेश सभा द्वारा अब तक किए गए कार्यों से सदन को अवगत कराया एवं अपने उद्बोधन में सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री को किए जा रहे कार्य हेतु साधुवाद ज्ञापित किया एवं सदन को बताया की चित्तौड़गढ़ जिले में मीटिंग रखने का कारण चित्तौड़गढ़ जिले को में मुख्य धारा में लाना है और चुनाव करवाने में किसी भी प्रकार का सहयोग प्रदेश सभा द्वारा चाहिए तो उपलब्ध करवाया जाएगा। महासभा द्वारा महाधीवेशन में जो 11 प्रस्ताव पास किए गए हैं उन्हें सभी जिलों में लागू किया जाए ऐसा निर्देशित किया।
प्रदेश मंत्री द्वारा गत बैठक से अब तक जिन महेश्वरी बंधुओं का निधन हुआ है उनके लिए 2 मिनट का मौन रखा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अंत में प्रदेश मंत्री रामगोपाल सोमानी द्वारा मंचासिन अतिथियों व सभी का आभार प्रकट कर राष्ट्रगान किया गया।


