आदर्श विद्या मंदिर विधालय में स्मार्ट बोर्ड का हुआ उद्घाटन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) विद्या भारती संचालित आदर्श विद्या मंदिर में स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन हुआ। समारोह का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलन और सरस्वती वन्दना से किया गया। बोर्ड के जरिये वीडियो-पाठ, डिजिटल मानचित्र और इंटरैक्टिव क्विज़ चलाकर अध्ययन को रोचक बनाने की योजना है, ताकि विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से सीख सकें।
प्रबंध समिति अध्यक्ष किशोर राजपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा के साथ स्मार्ट बोर्ड नवीन जानकारी और प्रभावशाली शिक्षण में सहायक होगा जिससे कक्षा में भागीदारी बढ़ेगी और अवधारणाएँ जल्दी स्पष्ट होंगी। अंत में प्रधानाचार्य शिमला शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के गोविन्द राम लौहार, कमल शर्मा, परमानन्द शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा,मीनाक्षी भाटिया ,रमेश शर्मा,विनोद त्रिपाठी,शंभू लाल सेन, विनोद बैरवा,राजाराम कुंभकार सहित आचार्य-दीदी उपस्थित रहे।
आदर्श विद्या मंदिर विधालय में स्मार्ट बोर्ड का हुआ उद्घाटन।
Leave a comment
Leave a comment


