चेटीचंड पर निकाली भव्य शोभा यात्रा।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति, सिंधी महिला मंडल एवं सिंधी नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड पर्व महोत्सव के रूप में मनाया गया। मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत पूज्य बहिराना साहब एवं विविध झांकियां के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होते हुई गाजेबाजे से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान झूलेलाल, संत कंवर राम एवं हिंगलाज माता की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही । जगह जगह पर समाज सेवी संस्थाओं यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल भारत विकास परिषद और केशव माधव उत्सव समिति द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।मुख्य बाजार से होती हुई परंपरागत सिंधी नृत्य छेज के साथ शोभायात्रा नगर पालिका स्थित झूलेलाल घाट पर सांस्कृतिक आयोजन में परिवर्तित हुई । नन्हे मुन्ने बालकों द्वारा सुंदर भजनों पर नृत्य प्रस्तुति एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान के साथ सामूहिक भोज कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
चेटीचंड पर निकाली भव्य शोभा यात्रा।
Leave a comment
Leave a comment


