श्रीनाथ हॉस्पिटल में सेवा विस्तार, नियमित रूप से मिलेगी फिजिशियन की सेवाएं।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )
क्षेत्र के श्रीनाथ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं कार्डियक सेंटर बिजयनगर में अनुभवी फिजिशियन मेडिसिन की सेवाएं नियमित एवम चौबीस घंटे इमरजैंसी के रूप में मिलेंगी,क्षेत्र को डॉ कपिल देव के रूप में सौगात मिली है।
डॉ कपिलदेव पूर्व में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली एवम अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर उदयपुर में विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। श्रीनाथ हॉस्पिटल की टीम ने स्वागत सम्मान कर जॉइनिंग प्रदान की,डॉ कपिलदेव के आगमन से निश्चित रूप से बिजयनगर क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेंगी।
श्रीनाथ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ अजय शर्मा ने बताया कि श्रीनाथ हॉस्पिटल की सेवाओं में हृदय रोग विभाग,हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग,जनरल सर्जरी एवं लेप्रोस्कोपी विभाग,मेडिसिन विभाग,नवजात शिशु एवं बाल रोग विभाग,स्त्री एवम प्रसूति रोग विभाग,निश्चेतना एवम क्रिटिकल केयर विभाग, डायलिसिस विभाग, फिजियोथेरेपी विभाग,सोनोग्राफी विभाग,लैबोरेटरी,फार्मेसी,एम्बुलेंस सहित चौबीस घण्टे इमेरजैंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना,आरजीएचएस,टीपीए सहित योजनाओं में मरीजों को निशुल्क इलाज मिल रहा है।
श्रीनाथ हॉस्पिटल में सेवा विस्तार, नियमित रूप से मिलेगी फिजिशियन की सेवाएं।
Leave a comment
Leave a comment


