शाहपुरा: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य संकल्प रैली; 80% से अधिक अंक लाने वाले 37 प्रतिभावान छात्र सम्मानित ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

शाहपुरा: बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर भव्य संकल्प रैली; 80% से अधिक अंक लाने वाले 37 प्रतिभावान छात्र सम्मानित

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा | भारत रत्न और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्म दिवस के अवसर पर मंगलवार को शाहपुरा में ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच संस्था’ द्वारा भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से विशाल संकल्प रैली निकाली गई, जिसमें हजारों अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गाजे-बाजे के साथ निकली संकल्प रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

​प्रातः काल फुलिया गेट से शुरू हुई यह विशाल रैली बाबा साहेब के जयघोष और गाजे-बाजे के साथ डॉ. अंबेडकर स्मारक तक पहुँची। रैली में युवाओं ने सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया। इस दौरान आपसी सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज, विभिन्न समुदायों, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।

शिक्षा को सम्मान: 37 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

​रैली के समापन पर अंबेडकर स्मारक पर आयोजित सभा में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। शाहपुरा-फुलिया ब्लॉक के कक्षा 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 37 प्रतिभावान विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा- ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ के मंत्र को अपनाएं

​सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय संविधान के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि वे सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के मिशन को जीवन में उतारें।

ये रहे मंच पर उपस्थित

​कार्यक्रम में पार्षद देवीलाल रेगर, समाजसेवी रामेश्वर सोलंकी, लादूराम चावला, रामस्वरूप चावला, शारीरिक शिक्षक लादूराम जाडोटिया, उदय लाल बेरवा, प्रेमचंद मीणा, पूर्व सरपंच गोपाल बेरवा, पूर्व पार्षद हामिद खान कायमखानी, घनश्याम बेरवा, कैलाश भील, नरेश व्यास, महावीर मीणा, रामदेव बेरवा सहित कई वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महादेव रेगर ने किया।

प्रीमियम विज्ञापन: सागर स्टूडियो

📸 सागर स्टूडियो & सिनेमेटोग्राफर

“आपकी यादों को दें एक नया सिनेमैटिक अंदाज”

​शाहपुरा का विश्वसनीय नाम! अब अपने मांगलिक कार्यों और यादगार पलों को बनाएं और भी खास।

  • Cinematic Wedding Films & Pre-Wedding
  • Professional Event Photography
  • High-End Video Editing

​📍 स्थान: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास, शाहपुरा

📞 संपर्क: 9667171141, 9530303019

(Sagar Studio – Quality that speaks!)

 

रिपोर्ट: मोनू सुरेश छीपा

संपादक: द वॉयस ऑफ राजस्थान

 

Leave a Comment

Related News